भारत बंद बेअसर, कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

संगठनों ने किसान विरोधी विधेयक को वापस लेने की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:02 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:02 AM (IST)
भारत बंद बेअसर, कई संगठनों ने किया प्रदर्शन
भारत बंद बेअसर, कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बस्ती : भारतीय किसान यूनियन, कांग्रेस और सपा की ओर से शुक्रवार को प्रस्तावित भारत बंद बेअसर साबित हुआ। बाजार, दुकान, प्रतिष्ठान, बसों का संचलन सब पूरे दिन बहाल रहा। विभिन्न राजनीतिक संगठनों की ओर से जगह-जगह प्रदर्शन किया। लेकिन प्रशासनिक सख्ती के चलते बंदी कारगर नहीं हो सकी।

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर भाकियू ने सदर तहसील, हर्रैया, भानपुर, रुधौली तहसील गेट के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी जगहों पर पुलिस बल तैनात रही। मुख्यालय पर शोभाराम ठाकुर, दीवान चंद पटेल, केके तिवारी, जयराम चौधरी, अशर्फीलाल गुप्ता, रामगढी चौधरी, श्याम मनोहर जायसवाल मौजूद रहे। भानपुर कार्यालय तहसील पर मौजूद पुलिस बल ने भाकियू कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोक दिया। नाराज लोग सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। तहसील अध्यक्ष श्याम नारायन सिंह के नेतृत्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डा. नंद किशोर कलाल को ज्ञापन सौंपा गया। हृदय राम वर्मा, रामनयन किसान, पितांबर चौधरी मौजूद रहे। रुधौली कार्यालय के अनुसार भाकियू तहसील अध्यक्ष राम कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल को ज्ञापन सौंपा गया। हरीराम पासवान, तिलक राम चौधरी ,गौरी शंकर ,रामफेर मौजूद रहे।

--

सपाइयों ने भी किया प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसान एवं श्रमिक विरोधी विधेयकों को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि किसानों और श्रमिकों का सुनियोजित उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, सिद्धेश कुमार, जावेद पिडारी, जमील अहमद, समीर चौधरी मौजूद रहे।

-

कांग्रेसियों को प्रशासन ने रोका

किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन करने निकले कांग्रेसियों को पार्टी कार्यालय के पास ही प्रशासन ने रोक लिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। बाद में एसडीएम सदर मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद एवं जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने आंदोलन की अगुवाई की। पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। प्रेमशंकर द्विवेदी, बाबूराम सिंह, जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां, आदित्य त्रिपाठी, प्रशांत पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी