दफ्तर में छाते के नीचे बिजली अभियंता

बारिश में बिजली विभाग के दफ्तर टपक रहे हैं। दफ्तर में अभियंता और कर्मचारी छाता तानकर काम करने को विवश हैं। ऐसी स्थिति गुरुवार को दिखी जब दफ्तर में छाते के नीचे अभियंता और कर्मचारी काम करते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 11:21 PM (IST)
दफ्तर में छाते के नीचे बिजली अभियंता
दफ्तर में छाते के नीचे बिजली अभियंता

बस्ती : बारिश में बिजली विभाग के दफ्तर टपक रहे हैं। दफ्तर में अभियंता और कर्मचारी छाता तानकर काम करने को विवश हैं। ऐसी स्थिति गुरुवार को दिखी, जब दफ्तर में छाते के नीचे अभियंता और कर्मचारी काम करते रहे।

गुरुवार को जागरण टीम ने विद्युत विभाग का जायजा लिया। 11.56 बजे एसडीओ चतुर्थ मोहित कुमार जेई दुबौला अशोक चंद्र पाल से चर्चा करते दिखे। उपखंड अधिकारी रुधौली कार्यालय में लिपिक कार्य करते मिले। एसडीओ संगठन चुनाव में व्यस्त रहे। 12 बजे सहायक अभियंता मीटर का टीनशेड कार्यालय बारिश के दौरान टपक रहा था। अवर अभियंता व कर्मचारी छाता तान काम में व्यस्त रहे। 12.5 बजे एक्सईएन मीटर घनेंद्र सिंह दफ्तर में कार्य करते दिखे।

एक्सईएन तृतीय हेमंत सिंह दफ्तर में बैठे फाइल देख रहे थे। फरियादी सबाना बिल संबंधित शिकायत लेकर आई थीं, जिसकी सुनवाई की गई। 12.20 बजे एसडीओ अमहट मनोज यादव उपभोक्ताओं की फरियाद सुन रहे थे। 12.25 बजे एक्सईएन प्रथम संतोष कुमार, एक्सईएन द्वितीय छोटेलाल दफ्तर में बैठ उपभोक्ताओं की समस्या सुनते दिखे। 12.30 बजे चीफ इंजीनियर ओपी यादव एल एंड टी कर्मियों के साथ योजना संबंधी जानकारी ले रहे थे।

12.35 बजे एसई आरबी कटियार दफ्तर में मिले। कर्मचारी बारिश के चलते दफ्तर में ही दुबके रहे। जो फरियादी आए वह भीगते हुए मिले। जलभराव के चलते परेशानी रही थी। एसडीओ तृतीय कार्यालय के सामने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है।

--------

पुराना भवन होने के चलते समस्या है। मीटर दफ्तर को नए सिरे से बनाए जाने के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया जाएगा।

आरबी कटियार, एसई बस्ती।

chat bot
आपका साथी