समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का विस्तार, संजय जिलाध्यक्ष

बस्ती : समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ' शिबलू' ने प्रेस क्लब में शन

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 09:28 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 09:28 PM (IST)
समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का विस्तार, संजय जिलाध्यक्ष

बस्ती : समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ' शिबलू' ने प्रेस क्लब में शनिवार को सभा कार्यकारिणी का विस्तार किया। संजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष, श्याम नरायन शुक्ल 'कक्कू' को महादेवा विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष, घनश्याम तिवारी को महासचिव, वृजवासी लाल शुक्ल को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेन्द्र यादव 'गुड्डू' को महासचिव, प्रभुजोत सिंह गोल्डी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा के साथ समाज जुट जाएं और प्रबुद्ध जनों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों के साथ ही छात्रों के बीच सरकार की उपलब्धिया पहुंचाएं। साथ ही उनसे मार्गदर्शन भी लिया जाए।

सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने कहा कि सपा सरकार ने अपने चुनावी वायदे पूरे किये और बिना भेदभाव के विकास कार्य किये जा रहे हैं। कार्यकर्ता 2017 के लक्ष्य को लेकर जुट जाएं। महेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन में सबसे बड़ा होता है।

जिला प्रवक्ता डा. मनोज कुमार श्रीवास्तव, महासचिव गौतम यादव, शुभम पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, अनूप सिंह, रज्जब अली, विश्वम्भरनाथ तिवारी, विशाल यादव, विजय प्रकाश मिश्र, अजय पांडेय, अमरेश पांडेय, सुजीत शुक्ल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी