Trishul Airbase : प‍‍ढिए... विमानों पर बढ़ रहे Bird-hit के खतरे से क्यों परेशान अफसर Bareilly News

देश के महत्वपूर्ण एयरबेस त्रिशूल के विमानों पर फिर बर्ड हिट का खतरा मंडराने लगा है। शहर में बढ़ते कूड़े के कारण यहां से उड़ाने प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:19 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:57 PM (IST)
Trishul Airbase :  प‍‍ढिए... विमानों पर बढ़ रहे Bird-hit के खतरे से क्यों परेशान अफसर Bareilly News
Trishul Airbase : प‍‍ढिए... विमानों पर बढ़ रहे Bird-hit के खतरे से क्यों परेशान अफसर Bareilly News

जेएनएन, बरेली : देश के महत्वपूर्ण एयरबेस त्रिशूल के विमानों पर फिर बर्ड हिट का खतरा मंडराने लगा है। शहर में बढ़ते कूड़े के कारण यहां से उड़ाने प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी के चलते बीते दिनों वायुसेना अफसरों ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कूड़े का निस्तारण कराने को कहा। नगर आयुक्त ने उन्हें मौजूदा स्थिति से वाकिफ करा दिया।

नगर आयुक्त से मिले वायुसेना के अफसर  

निस्तारण नहीं होने के कारण शहर में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। जिसके ऊपर पक्षी मंडराते रहते हैं। ऐसी ही स्थिति इज्जतनगर क्षेत्र में त्रिशूल एयरबेस के आसपास भी है। कूड़े पर मंडराते पक्षियों के कारण अक्सर त्रिशूल एयरबेस से होने वाली विमानों की उड़ान प्रभावित होती है। विमानों के लिए बर्ड हिट का खतरा बना रहता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए बीते दिनों एयरफोर्स के दो अधिकारी यहां नगर निगम आकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन से मिले। वायुसेना अफसरों ने एयरबेस के आसपास पक्षियों के उड़ने पर चिंता जताई।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की ली जानकारी  

रजऊ परसपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बारे में पूछा। कूड़ा निस्तारित नहीं होने का कारण भी जाना। कूड़े को व्यवस्थित करके निस्तारण को कहा। इस पर नगर आयुक्त ने कूड़ा निस्तारण को किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जानकारी भी दी। बताया, सुप्रीम कोर्ट में मामला चलने के कारण दूसरी जगह प्लांट लगाने को जगह देख ली गई है।

शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या बनी हुई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए सतारपुर में जगह तय हो चुकी है। भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द कूड़ा निस्तारण शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -सैमुअल पॉल एन, नगर आयुक्त

 

chat bot
आपका साथी