Bareilly News: तीन मंजिला गोदाम में करोड़ों की सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद, छुड़ाने पहुंच गए भाजपा नेता

Municipal corporation raid मजिस्ट्रेट व नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं के साथ कई व्यापारी नेता भी पहुंच गए। अधिकारियों से जमकर नोकझोंक की लेकिन उनकी एक न सुनी गई और बैरंग वापस लौटना पड़ा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 30 Sep 2022 09:15 PM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2022 09:15 PM (IST)
Bareilly News: तीन मंजिला गोदाम में करोड़ों की सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद, छुड़ाने पहुंच गए भाजपा नेता
Municipal corporation raid: नगर निगम की छापेमारी में बरामद करोड़ों की सिंगल यूज पालीथिन। जागरण

बरेली, जागरण संवाददाता। Municipal corporation raid: शहर के गंगापुर में नगर निगम की टीम ने करोड़ों की प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया है। बरामद प्लास्टिक की बोरियों को गिनने के लिए गुरुवार से शुक्रवार तक टीम लगी रही। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुल 4426 बोरी सामने आईं। बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने के बाद कई भाजपा नेता व्यापारी के पक्ष में पहुंचे और तरह-तरह की दलीलें देते रहे। नगर निगम की बड़ी कार्रवाई की सूचना पर अन्य अवैध कारोबारियों में खलबली मची रही।

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को गुरुवार शाम सूचना मिली कि गंगापुर में गुप्ता ट्रेडर्स नाम के व्यापारी ने बड़ी संख्या में सिंगल यूज प्लास्टिक ब्रिकी के लिए रखा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल सिनेट्री अधिकारी वीके मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे तो दो गोदामों में बड़ी संख्या में बाेरियों में भरी हुई प्लास्टिक बरामद की। देर रात तक 500 बोरी गिनने के बाद अधिकारियों ने सुरक्षाबल तैनात बचे हुए बाेरियों को दूसरे दिन गिनने का निर्णय लिया।

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रथम तृप्ति गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार के साथ पहुंची और फिर से बोरियों की गिनती शुरू कराई। कुल 4426 बाेरी सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की गई, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

भाजपा नेताओं का लगा मजमा, जमकर हुई नोकझोंक

गंगापुर के गुप्ता ट्रेडर्स (राजकुमार गुप्ता व आलोक गुप्ता) के दो गाेदामों को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम तृप्ति गुप्ता ने सील कर दिया। मजिस्ट्रेट व नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं के साथ कई व्यापारी नेता भी पहुंच गए। अधिकारियों से जमकर नोकझोंक की, लेकिन उनकी एक न सुनी गई और बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस दौरान कुछ नेताओं ने अधिकारियों को देख लेने की भी धमकी दी, जिसकी चर्चा होती रही।

700 जब्त, 3700 बाेरी सील

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि 180 क्विंटल (726 बोरी) सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया है। जबकि 3700 बोरियों की तौल अभी नहीं कराई गई है। बताया कि मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 3700 बोरियों को गुप्ता ट्रेडर्स के मालिक राजकुमार गुप्ता व आलोक अग्रवाल की मौजूदगी में सील कर दिया गया।

दाना बनाकर ब्रिकी करेगा निगम

नगर स्वास्थ्य अधिकारी आ. अशोक कुमार ने बताया कि बड़ी मात्रा में जब्त की गई सिंगल यूज प्लास्टिक का दाना बनाया जाएगा। दाने की ब्रिकी की जाएगी। जिसका उपयोग प्लास्टिक के बाल्टी, गिलास समेत अन्य उत्पाद किया जाएगा।

कई अधिकारियों पर भी गिर सकती है गाज

गुप्ता ट्रेडर्स के गोदाम पर बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद होने के बाद पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के साथ अन्य विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर भले ही पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया लेकिन गुप्ता ट्रेडर्स का कारोबार पहले की तरह फलता-फूलता रहा।

अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात में माल आता था और गुरुवार को साप्ताहिक बंदी का फायदा उठाकर उसकी सप्लाई की जाती थी। माना जा रहा है कि नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते में शामिल कई अधिकारी-कर्मचारियों की सह पर यह कारोबार चल रहा था, जिसकी जानकारी होने के बाद नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने इस कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिम्मेदारी दी।

क्‍या बोलीं नगर आयुक्‍त 

नगर आयुक्‍त निधि गुप्‍ता वत्‍स ने कहा कि गंगापुर में बड़ी मात्रा में बरामद सिंगल यूज प्लास्टिक के गोदाम को सील करा दिया गया है। आरोपितों के विरूद्ध नगर निगम की ओर से विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। शहर में किसी भी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक की खरीद-बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी