देश में अमन चैन और कोरोना से निजात को बरेली शाहदाना वली दरगाह पर सपाइयों ने की चादरपोशी

शाहदाना वली के उर्स पर समाजवादी पार्टी की तरफ से दरगाह पर चादरपोशी की गई। अकीदतमंदों ने चारदपोशी के बाद मन्नत भी मांगी। देर शाम कव्वाली की महफिल भी सजी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए कुल की रस्म में वही अकीदतमंद शामिल होंगे जिन्हें पास जारी किया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 07:42 PM (IST)
देश में अमन चैन और कोरोना से निजात को बरेली शाहदाना वली दरगाह पर सपाइयों ने की चादरपोशी
बरेली की शाहदाना वली दरगाह पर सपाइयों ने शुक्रवार को चादरपोशी की।

 बरेली, जेएनएन : शाहदाना वली के उर्स पर समाजवादी पार्टी की तरफ से दरगाह पर चादरपोशी की गई। अकीदतमंदों ने चारदपोशी के बाद मन्नत भी मांगी। देर शाम कव्वाली की महफिल भी सजी। दरगाह के मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी के मुताबिक भीड़ नियंत्रित करने के लिए कुल की रस्म में वही अकीदतमंद शामिल होंगे, जिन्हें दरगाह से पास जारी किया गया है। दरगाह पर उर्स के चौथे दिन की शुरुआत कुराने पाक की तिलावत (पढ़ने) से हुई। नातो मनकवत का नजराना उलेमा इकराम ने पेश किया। समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव कलीमुद्दीन और अन्‍य पदाधिकारियों ने मजार पर चादरपोशी करके मुल्क व आवाम की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। इसके साथ ही कोरोना से निजात के लिये भी दरगाह पर दुआ की गई। महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, उपाध्यक्ष शमीम अहमद, अशफाक गाजी, शेर सिंह, हैदर अली, अयूब हसन, रेहान अली, उस्मान अल्वी, जब्बार अहमद, मोहम्मद युसूफ, साबिर अली, हाजी हसनैन आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी