नगर निगम : टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव, कम होगा राजस्व Bareilly News

वर्ष 2018 में यूनिपोल पर 80 हजार और होर्डिग पर 40 हजार रुपये शुल्क लगाया गया था। इसे शासन द्वारा 31 मार्च 2003 में दिए गए निर्देशों के अनुसार नहीं लगाया गया था।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 10:13 AM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 06:19 PM (IST)
नगर निगम : टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव, कम होगा राजस्व Bareilly News
नगर निगम : टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव, कम होगा राजस्व Bareilly News

बरेली, जेएनएन : नगर निगम ने पहले तो शहर की सभी प्रमुख साइटें विज्ञापन एजेंसियों को दे दीं और अब उन्हें लाभ देने की तैयारी की जा रही है, वहीं इससे निगम को राजस्व की क्षति होगी। इसके खिलाफ सपा पार्षद दल नेता राजेश अग्रवाल ने मोशन भी दिया। बावजूद इसके अनुपूरक प्रस्ताव पास कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : शहरवालों हो जाओ तैयार, सब कुछ बदलकर रख देगी सरकार : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-borad-meeting-to-get-ready-in-the-city-will-change-everything-bareilly-news-19531462.html

नगर निगम की ओर से लगाए गए अनुपूरक प्रस्ताव में विज्ञापन का किराया बढ़ाने जाने की बात है। इसमें कहा गया कि वर्ष 2013 में बोर्ड से बढ़ाई गई दरों पर दोबारा विचार कर किराया वृद्धि की जाए। इस वित्तीय वर्ष में चार महीने बीत चुके हैं और विज्ञापन एजेंसियों ने किराया जमा नहीं कराया है। दरें संशोधित करके उनसे किराया जमा कराया जाए। सभी एजेंसियों से पूरी धनराशि जमा कराने का प्रस्ताव रखा गया। निगम ने यह भी बताया है कि वर्ष 2018 में यूनिपोल पर 80 हजार और होर्डिग पर 40 हजार रुपये शुल्क लगाया गया था। इसे शासन द्वारा 31 मार्च 2003 में दिए गए निर्देशों के अनुसार नहीं लगाया गया था।

यह भी पढ़ें : ‘हम पागल गाय नहीं ले जाते, मर जाएगी तो फिंकवा देंगे..’ : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-audio-of-cheif-sanitary-inspector-goes-viral-he-says-we-do-not-take-the-mad-cow-if-she-die-i-will-throw-bareilly-news-19528424.html

छह माह अधिक शुल्क देकर घेरे सारे स्थान

सपा पार्षद दल नेता राजेश अग्रवाल ने इस प्रस्ताव के खिलाफ बैठक में मोशन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापन दरें वर्ष 2018 में बोर्ड द्वारा स्वीकृत थीं। उसी के हिसाब से वृद्धि की जानी चाहिए। निगम ने वर्ष 2018 में छह माह के लिए कुछ एजेंसियों को अधिक दरों पर विज्ञापन साइटें दे दीं। 11 नई एजेंसियां आई। 153 यूनिपोल, 15 गेट इंट्री व कई होर्डिग दिए गए। सभी प्रमुख साइटें एजेंसियों ने घेर ली हैं। अब वर्ष 2013 के हिसाब से शुल्क वृद्धि के नाम पर उसे घटाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्षद ने बताया कि इससे निगम का राजस्व घटेगा।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग के गैराज में छापा, तेल चोरी का चल रहा था खेल : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-raid-in-health-department-garage-oil-theft-game-was-going-on-bareilly-news-19517141.html

विज्ञापन शुल्क बढ़ाने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद भी आपत्ति मांगकर, निस्तारण कराना जरूरी था। नियमानुसार शुल्क नहीं लगने पर कुछ एजेंसी संचालक कोर्ट गए हैं। इसलिए अनुपूरक प्रस्ताव लगाकर उन्हें नियमों के हिसाब से करने का प्रयास किया जा रहा है। - ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी