Bareilly News: बरेली जेल में 7.18 करोड़ से किया जा रहा लाइट एंड साउंड शो का निर्माण

बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा शहर को सुंदर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी में से एक काम पुरानी जेल की दीवार को ऐतिहासिक रूप देने का है। लंबे समय से खाली पड़े जेल में अब लाइट एंड साउंड शो दिखाया जाएगा।

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 04:56 PM (IST)
Bareilly News: बरेली जेल में 7.18 करोड़ से किया जा रहा लाइट एंड साउंड शो का निर्माण
बरेली के झुमका का रहस्य भी खोलने जा रहा है।

बरेली, जागरण संवाददाता। जिला जेल की चहारदीवारी जल्‍द ही क्रांतिकारियों की गाथा दिखाती नजर आएगी।  यहां का विशेष आकर्षण लाइट एंड साउंड शो होगा। इसमें जेल की दीवारों पर यहां इतिहास व क्रांतिकारियोंकी जीवनगाथा दिखाई जाएगी। 7 करोड़ 18 लाख रुपये में लाइट एंड साउंड शो का निर्माण किया जा रहा है।

बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा शहर को सुंदर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी में से एक काम पुरानी जेल की दीवार को ऐतिहासिक रूप देने का है। लंबे समय से खाली पड़े जेल में अब लाइट एंड साउंड शो दिखाया जाएगा। यहां घूमने आने वालों को शहर के इतिहास के अलावा क्रांतिकारियों की वीरगाथा के बारे में भी बताया जाएगा। यह काम अगले माह तक पूरा हो सकता है। काम पूरा होने के बाद यहां पर्यटकों के आने की उम्‍मीद जताई जा रही है।  इस जेल में 7.18 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्‍ट पर काम हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी