पुरानी रंजिश में बाइक सवार सफाई कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी को दो लोगों ने घेर लिया। जिसके बाद उसे गोली मारकर घायल कर दिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 01:56 PM (IST)
पुरानी रंजिश में बाइक सवार सफाई कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर
पुरानी रंजिश में बाइक सवार सफाई कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

पीलीभीत, जेएनएन। बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी को दो लोगों ने घेराबंदी कर गोली मारकर घायल कर दिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरिया निवासी मुकेश चंद्र सफाई कर्मी के पद पर ग्राम राजूपुर कुंडरी में तैनात है। सोमवार सुबह 10 बजे बाइक से साबेपुर होता हुआ राजूपुर कुंडरी जा रहा था। उसकी बाइक नहर की पटरी पर कासिमपुर व साबेपुर के बीच पहुंची तभी दो लोगों ने उसके ऊपर पीछे से फायर कर दिया।

गोली उसके बाएं हाथ में लगने से वह घायल होकर गिर गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। तभी दोनों हमलावर पड़ोस में खड़े यूकेलिप्टस के बाग में होते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। मुकेश कुमार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसका पैसे का लेनदेन साबेपुर निवासी बादशाह से चल रहा है।

इस मामले को कुछ दिनों पहले कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के तहत बादशाह ने अपने साथी सोनू निवासी साबेपुर की मदद से उसे घायल कर दिया। हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक लोकेश सिंह ने बताया कि पीड़ित चोट लगने के मामले में तमंचे से फायर होना बता रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी