कार्तिक की रात में काव्य रस की बौछार, सराबोर शहर

शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक माह की पहली रात। शरीर को एहसास कराती ठंड के बीच काव्य पाठ ने समां बांध दिया

By Edited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 11:45 AM (IST)
कार्तिक की रात में काव्य रस की बौछार, सराबोर शहर
कार्तिक की रात में काव्य रस की बौछार, सराबोर शहर

बरेली(जेएनएन)। शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक माह की पहली रात। शरीर को एहसास कराती ठंड और श्रोताओं से खचाखच भरा बरेली कॉलेज का मैदान। मां वाणी वादिनी की वंदना के बाद काव्य रस की बौछार... मौका वही, जिसका शहरवासियों को साल भर से था इंतजार। भरोसे के तीस साल पर दैनिक जागरण के कवि सम्मेलन का आगाज कुछ इसी तरह हुआ।

दैनिक जागरण ने हर साल की तरह इस बार भी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। शाम होते ही आयोजन स्थल बरेली कॉलेज के मैदान में कविताओं के शौकीन लोगों का जुटना शुरू हो गया था। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ ही शहर के तमाम लोगों ने कुर्सियां संभाल ली। कुछ देर में ही महापौर उमेश गौतम, विधायक केसर सिंह, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, कमिश्नर रणवीर प्रसाद, एडीजी प्रेम प्रकाश, आइजी डीके ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले दैनिक जागरण के महाप्रबंधक मुदित चतुर्वेदी और संपादकीय प्रभारी जितेंद्र शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत पौधे भेट कर किया। फिर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मंच पर कवि राहत इंदौरी, प्रदीप चौबे, अरुण जैमिनी, दीपक गुप्ता, मनोज कुमार मनोज, अर्जुन सिसौदिया और सोनरूपा विशाल विराजमान हुए।

कवि दीपक गुप्ता ने संचालक के तौर पर माइक संभाल लिया। इसके बाद कवियत्रि सोनरूपा विशाल ने मां वीणा वादिनी की वंदना के कवि सम्मेलन का आगाज किया। फिर देर रात तक मंच से गीत, गजल और कविता की रसधार बहती रही। इस दौरान डीएम पीलीभीत के डा. अखिलेश मिश्रा, जिले के एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम सिटी ओपी वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल, नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी