बरेली के बदायूं रोड़ पर बनी अवैध कालोनियाें पर बीडीए ने चलाया बुलडोजर, बिल्डरों को दी चेतावनी बोले- सख्ती से करेंगे कार्रवाई

Bareilly Illegal Colonies News बरेली में अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनियों पर शनिवार को एक बार फिर बीडीए का बुलडोजर चला। कई निर्माणाधीन भवनों खोदी गई नींव आदि को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया। बिल्डरों को दोबारा निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 02:17 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 02:17 PM (IST)
बरेली के बदायूं रोड़ पर बनी अवैध कालोनियाें पर बीडीए ने चलाया बुलडोजर, बिल्डरों को दी चेतावनी बोले- सख्ती से करेंगे कार्रवाई
बरेली के बदायूं रोड़ पर बनी अवैध कालोनियाें पर बीडीए ने चलाया बुलडोजर, बिल्डरों को दी चेतावनी

बरेली, जेएनएन। Bareilly Illegal Colonies News : बरेली में अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनियों पर शनिवार को एक बार फिर बीडीए का बुलडोजर चला। कई निर्माणाधीन भवनों, खोदी गई नींव आदि को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया। बिल्डरों को दोबारा निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के मुताबिक उन्हें बदायूं रोड पर अवैध रूप से कई कालोनियां विकसित होने की सूचना मिली थी। इस पर शनिवार को बीडीए की टीम प्रवर्तन दल के साथ करगैना से आगे बदायूं रोड पर निर्माणाधीन कालोनियों पर पहुंची। टीम को देखकर वहां बिल्डरों में खलबली मच गई।

बिना नक्शा स्वीकृत कराए कालोनियों का निर्माण हो रहा था। टीम ने वहां आजाद पेट्रोल पंप के सामने, हाईटेंशन लाइन के पास करीब दस बीघा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। कुछ ही देर में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। वही, एक अन्य बिल्डर ने करीब आठ बीघा भूमि पर निर्माण करा लिया था, जिसे टीम ने ध्वस्त करा दिया। वहां, इंडिया पेट्रोल पंप के पास बबलू सिंह द्वारा करीब छह बीघा भूमि पर अवैध निर्माण व विकास कार्य होता पाया गया।

बीडीए द्वारा नक्शा पास नहीं होने पर टीम ने कालोनी में हो रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वही, बदायूं रोड पर ही अजय यादव करीब सात बीघा भूमि पर अवैध निर्माण व विकास कार्य करवा रहे थे। इस अवैध निर्माण को भी ध्वस्त करा दिया गया। बताया कि इन अवैध कालोनियों के खिलाफ उप्र. नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के तहत एई, जेई और प्रवर्तन टीम के साथ शनिवार को ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी