अभियान में मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन, चार हजार का जुर्माना

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र में सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान खोया साबूदाना मूंगफली दाना व नमकीन का नमूना लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:20 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:20 AM (IST)
अभियान में मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन, चार हजार का जुर्माना
अभियान में मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन, चार हजार का जुर्माना

बाराबंकी : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र में सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान खोया, साबूदाना, मूंगफली दाना व नमकीन का नमूना लिया। वहीं, प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर चार हजार का जुर्माना वसूला।

अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि रामनगर के बदोसरांय रोड पर स्पर्श गुप्ता उर्फ विभू के मिष्ठान भंडार पर खोया का नमूना लिया गया। गनेशपुर के लकड़मंडी चौराहा पर सुरेंद्र कुमार के यहां से साबूदाना, फतेहपुर के रीवा सीवा में अमित कुमार के यहां से मूंगफली दाना, फतेहपुर के नालापार बस स्टैंड दक्षिणी पर मयंक कुमार के यहां से नमकीन का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त कर चार हजार का जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी