धूमधाम से निकाला गया लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस

बलरामपुर : नगर के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 10:55 PM (IST)
धूमधाम से निकाला गया लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस
धूमधाम से निकाला गया लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस

बलरामपुर : नगर के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए नदी, पोखरों में प्रतिमाओं का विसर्जन विधि-विधान से किया। उतरौला संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र में चल रहे लक्ष्मी पूजन महोत्सव का समापन शनिवार को हो गया। सभी स्थानों की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। आर्यनगर, गैंड़ास, शिवाजीपुरम, लालगंज व मधपुर की प्रतिमाओं को नगर क्षेत्र से शोभायात्रा के साथ निकाला गया। बाद में सभी प्रतिमाएं राप्ती नदी व घाटों की ओर रवाना हुईं। शनिवार को गैंड़ास, चमरूपुर, बांक भवानी, महदेइया में स्थापित 57 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ठाकुर प्रसाद, मनोज, शिवा महेश, गुरु प्रसाद प्रजापति, विजय कुमार, धनीराम मौजूद रहे। सुरक्षा की ²ष्टि से प्रभारी निरीक्षक एसके ¨सह, शशिप्रताप ¨सह, कमलेश यादव, पवन ओझा, नवरत्न वर्मा, विकास ¨सह मौजूद रहे। गैंसड़ी संवादसूत्र के अनुसार गैंसड़ी के कुड़वा, भोजपुर संतरी, बकौली, पलईडीह, बखरकोटवा बाजार में श्रीगणेश लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। तीन दिनों तक क्षेत्र में लक्ष्मी व गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करके विधि विधान से पूजा की गई। लक्ष्मी पूजा समिति के पदाधिकारियों ने गाजे-बाजे के धुनपर झूलूस निकाला। क्षेत्र के शिवगढ़ धाम, बसंतपुर व बरूनी नाला, भाभर नाला में मूर्ति विसर्जन किया गया। ¨प्रस वर्मा, बब्लू जायसवाल, कपिल, दीना, दीपक झूलूस में मौजूद रहे।

महराजगंज तराई बाजार में गणेश-लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमाओं को राप्ती नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन जुलूस में डॉ. गिरीश कुमार, उमेश कुमार, कल्लू जायसवाल, ग्राम प्रधान गणेश कुमार सोनी, विनोद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी