सड़क हादसों में महिला की मौत, सात घायल

ङ्खश्रद्वड्डठ्ठ द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य ह्यद्ग1द्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्रङ्खश्रद्वड्डठ्ठ द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य ह्यद्ग1द्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्रङ्खश्रद्वड्डठ्ठ द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य ह्यद्ग1द्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्रङ्खश्रद्वड्डठ्ठ द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य ह्यद्ग1द्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्रङ्खश्रद्वड्डठ्ठ द्मद्बद्यद्यद्गस्त्र द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य ह्यद्ग1द्गठ्ठ द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jul 2019 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 06:24 AM (IST)
सड़क हादसों में महिला की मौत, सात घायल
सड़क हादसों में महिला की मौत, सात घायल

जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ के समीप सुबह बोलेरो के धक्के से ज्ञांती देवी (45) पत्नी स्व. गनेश यादव की मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। महिला सुबह शौच करने के लिए खेत में गई थी। लौटते समय रेवती-बैरिया मार्ग के चकिया मोड़ के निकट सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच रेवती की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सागरपाली : फेफना थाना क्षेत्र के खोरीपाकर गांव के पास बक्सर सवारी लेकर जा रही कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सुभाष तिवारी (35) निवासी गौरा बरीसवन जिला भोजपुर, तूफानी राम (28) निवासी बक्सर, संतोष कुमार (18) निवासी पचखोरा, शकील चालक (45) निवासी बहेरी घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

रसड़ा : रसड़ा-मऊ मार्ग के हिताकापुरा के समीप गाय को बचाने में बाइक पलट गई। इससे उस पर सवार रितेश सिंह (24) व उनकी पत्नी रोली देवी (22) निवासी अतरसुआं घायल हो गई। रसड़ा अस्पताल में इन दोनों का इलाज चल रहा है।

बकुल्हा : क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित ठेकहा पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में ठेकहा निवासी राजा बिंद (22) घायल हो गए। इनका इलाज सोनबरसा अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी