शरीर पर मिंट्टी का तेल छिड़क युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर

जासं, सिकन्दरपुर (बलिया) : नगर के महावीर स्थान निवासी संतोष पटवा (35) ने सोमवार को अचानक अप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Jul 2018 09:17 PM (IST) Updated:Mon, 02 Jul 2018 09:17 PM (IST)
शरीर पर मिंट्टी का तेल छिड़क युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर
शरीर पर मिंट्टी का तेल छिड़क युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर

जासं, सिकन्दरपुर (बलिया) : नगर के महावीर स्थान निवासी संतोष पटवा (35) ने सोमवार को अचानक अपने शरीर में आग लगा लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महावीर स्थान निवासी संतोष कुमार पटवा अपनी पत्नी के साथ मकान के ऊपरी मंजिल पर रहता है। सुबह उसकी पत्नी दवा लेने गई थी। उसके जाने के कुछ देर बाद उसने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर माचिस से आग लगा लिया। इससे वह धू धू कर जलने लगा। लपटों में फंस उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे जलता देख घबरा गए। आननफानन में आग बुझा कर परिवार के सदस्य उसे सीएचसी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी