ई-रिक्शा पर लगाया प्रतिबंध, धरने पर चालक

जागरण संवाददाता रतसर (बलिया) कस्बे में ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है इस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 06:25 PM (IST)
ई-रिक्शा पर लगाया प्रतिबंध, धरने पर चालक
ई-रिक्शा पर लगाया प्रतिबंध, धरने पर चालक

जागरण संवाददाता, रतसर (बलिया) : कस्बे में ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, इसके विरोध में शनिवार को ई-रिक्शा चालक बीका भगत के पोखरे पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस ने विरोध खत्म कराया।

नगर पंचायत में दक्षिणी चट्टी से गांधी आश्रम जाने के लिए डेढ़ किमी की दूरी है। बाईपास मार्ग से एक से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए तीन किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। मार्ग पर अतिक्रमण के चलते हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। तीन एवं चार पहिया वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवसर पर अखिलेश कुमार सिंह, मुरली मनोहर सिंह, फैजान अहमद, अशोक गोंड, रामजी गोंड, सुनील कुमार व आनन्द कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी