परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे के हुए 17 जोड़े

परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे के हुए 17 जोड़े

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 12:13 AM (IST)
परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे के हुए 17 जोड़े
परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे के हुए 17 जोड़े

जासं, रतसर (बलिया) : लखिया बाबा सेवा संस्थान के संयोजकत्व में शनिवार को केपी मेमो महाविद्यालय सुहवां, रतसर के प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर सदा के लिए एक हो गए। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए सफल दांपत्य जीवन की कामना की और महिलाओं ने मंगल गीत गाए।

विवाह की सारी रस्में विधि-विधान से आचार्य भरत पांडेय ने संपन्न कराते हुए वर-वधू को सफल दांपत्य जीवन की सीख दी। संस्थान द्वारा नव दंपती को शादी का प्रमाण पत्र व गृहस्थी संबंधित उपहार देकर विदा किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सत्येंद्र संग अंजली, अमित संग पुष्पा, पिंटू संग निरला, बिधन संग ममीता, चंद्रशेखर संग चंद्रावती, चंदन संग सुनीता, दीपक संग ममता, अजय संग गुड़िया, शिव बहादुर संग लक्ष्मी, राजेश संग मैना, विक्की संग नेहा, ओम शक्ति संग प्रियंका, दीपक संग सुंदरी, मोती संग सरोज, नारद मुनी संग सुनैना, रवि संग उषा, मोहन संग बबीता एक-दूजे के हुए।

संस्थान के अध्यक्ष गनेश सोनी व अमित यादव, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, सनातन पांडेय, शैलेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग इस सुखद पल के साक्षी बने। विवाह स्थल पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस के साथ एसओ गड़वार अनिल चंद तिवारी, चौकी इंचार्ज रामअवध राम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे। पूर में परिणय सूत्र में बंधे तीन जोड़े

जासं, पूर (बलिया) : महाशिवरात्रि पर्व पर गिरनारी बाबा शिव मंदिर पूर प्रांगण में शुक्रवार को तीन जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। जन कल्याण समिति पूर के तत्वावधान में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन हुआ। इसमें राजकुमारी व रामशीष राजभर, सुमन व विशाल तथा किरण व धन जी तीन जोड़ों की शादी समारोह के बीच हुई। जन कल्याण समिति द्वारा प्रत्येक जोड़ों को पांच पांच थान जेवर के अलावा वर-वधू को अन्य उपहार दिए।

मुख्य अतिथि डा. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही इस पुनीत कार्य के लिए जन कल्याण समिति के सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। डा. सुभाष सिंह ने भी इस सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर अधिवक्ता सत्यदेव तिवारी, सुग्रीव सिंह, फुलेना सिंह, अभिजीत सिंह विक्की, अंतरिक्ष तिवारी, राहुल तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, दीपक तिवारी आदि मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी