सड़क के किनारे लगे पेड़ों को अब नहीं पहुंचेगी क्षति

फसलों को भी मिलेगी सुरक्षा किसान नही होंगे परेशान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:05 AM (IST)
सड़क के किनारे लगे पेड़ों को अब नहीं पहुंचेगी क्षति
सड़क के किनारे लगे पेड़ों को अब नहीं पहुंचेगी क्षति

जासं, बहराइच : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कदम बढ़ा रहे वन विभाग ने बहराइच-गोंडा मार्ग पर लगाए पौधों के किनारे तारों का ऐसा जाल बुना है कि उन्हें बेसहारा जानवरों से अब अधिक क्षति नहीं हो पाएगी। यहां पौधे भी वैज्ञानिक तरीके से लगाए गए हैं। तार बाड़ों से इस मार्ग के किनारे फसलों को भी सुरक्षा मिलेगी। वन विभाग ने दो किलोमीटर क्षेत्र में बाड़ लगाया है। इसकी सफलता के बाद वन विभाग इसे आगे बढ़ाने पर विचार करेगा।

बहराइच-गोंडा मार्ग के किनारे खुटेहना-पयागपुर के बीच प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह की अगुआई में विभाग ने तकरीबन चार हजार पौधे रोपे हैं। इनमें शीशम, अर्जुन, जामुन, यूकेलिप्टस समेत अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। सड़क किनारे रोपे गए पौधे को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती होती है। बेसहारा मवेशियों से इन पौधों को नुकसान पहुंचता है।

पयागपुर रेंजर योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पौधों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने अभिनव प्रयोग किया है। हजारों पौधे को बचाने के लिए विभाग ने हाईवे के दोनों तरफ तारों की बाड़ लगाई है। दस हजार पिलरों के सहारे तारों को लगाया गया है।

---------------

खेती की भी हो रही सुरक्षा

-वन विभाग की इस पहल से किसानों को भी राहत मिल रही है। तार की बाड़ से उनकी फसलें भी सुरक्षित हैं। किसानों को पूरी रात जागकर फसलों की रखवाली से निजात मिल गई है।

chat bot
आपका साथी