मोदी की रैली से जा रही बस पलटी, 13 घायल, दो गंभीर

संसू रिसियामोड़ (बहराइच) भाजपा के विजय संकल्प रैली से वापस जा रही कार्यकर्ताओं से भरी बस रामगांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर स्थित गद्दिनपुरवा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। बस पलटने से बहराइच-नानपारा हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 06:27 AM (IST)
मोदी की रैली से जा रही बस पलटी, 13 घायल, दो गंभीर
मोदी की रैली से जा रही बस पलटी, 13 घायल, दो गंभीर

जासं, बहराइच/रिसियामोड़ : भाजपा के विजय संकल्प रैली से वापस जा रही कार्यकर्ताओं से भरी बस रामगांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर स्थित गद्दिनपुरवा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। बस पलटने से बहराइच-नानपारा हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।

थाना क्षेत्र के फत्तेपुरवा में पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली में शामिल होने आए कार्यकर्ता रैली खत्म होने के बाद बस से नानपारा जा रहे थे। गद्दिनपुरवा के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई। हादसे में घायल लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हाईवे के बींच बस पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। एसओ रामगांव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में तुलेराज, सुशीला, कमलेश, सुरेश, पिटू, रामलोटन, रामखेलावन, सतीश, बिदेश्वरी, दुलारे, अमेरिका व कैलाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने क्रेन मंगाकर पलटी हुई बस को सीधा कराकर सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद बहराइच-नानपारा मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ।

chat bot
आपका साथी