नहीं चेते तो वेस्ट यूपी बन जाएगा रेगिस्तान: राजेंद्र सिंह

मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जल-जंगल और जमीन बचाने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। यदि जल-जंगल और जमीन नहीं बचाई तो हमारा जीवन भी नहीं बचेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 09:54 PM (IST)
नहीं चेते तो वेस्ट यूपी बन जाएगा रेगिस्तान: राजेंद्र सिंह
नहीं चेते तो वेस्ट यूपी बन जाएगा रेगिस्तान: राजेंद्र सिंह

बागपत, जेएनएन। मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जल-जंगल और जमीन बचाने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। यदि ये नहीं बचाए गए तो हमारा जीवन भी नहीं बचेगा। पर्यावरण से छेड़छाड़ के नतीजे में जलवायु तेजी से परिवर्तित हो रही है। इससे कहीं सूखा तो कही बाढ़ मंजर है। उन्होंने गिरते भू-जल स्तर को रोकने के लिए गांव-गांव कमेटी बनाकर गंभीरता से प्रयास करने का आह्वान किया।

जल पुरुष रविवार को शहर की टीचर कालोनी में पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर के आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना दोआब में बसा पश्चिम उप्र का क्षेत्र भी डार्क जोन की चपेट में आ चुका है। इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि अब यहां जल संरक्षण के लिए गोष्ठियों का आयोजन करना पड़ रहा है। अब लोगों को सरकार के भरोसे न रहकर अपनी आदतों में सुधार करना होगा। यदि हम नहीं चेते तो फिर यह इलाका रेगिस्तान बन जाएगा। गांव-गांव कमेटी बनाकर जल संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास शुरू कर देने चाहिए और जल के परंपरागत स्त्रोतों को पुनर्जीवित कर धरती की गागर को फिर से लबालब करना होगा। इस मौके पर ओमवीर तोमर, संजय राणा, डा. अमित राय जैन, विशाल तोमर, डा. प्रताप लोयन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी