बेटों के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट की

बामनौली गांव में एक महिला के साथ पति व बेटों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 09:55 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 09:55 PM (IST)
बेटों के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट की
बेटों के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट की

बागपत, जेएनएन। बामनौली गांव में एक महिला के साथ पति व बेटों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला गांव में दर दर भटक रही है। थाने पर तहरीर दी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। महिला ने स्वजन से अपनी जान का खतरा बताया है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद का मामला है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

बामनौली गांव की रहने वाली बीरमती ने बताया कि उनका पति सेवानिवृत अध्यापक है। एक बेटा सेना में और दूसरा पुत्र दुकान व तीसरा पुत्र खेती करता है। खेती करने वाला पुत्र परिवार से अलग रहता है। वह जब अपने पति और बेटों से खर्च के लिए रुपये मांगती है, तो उसके साथ मारपीट की दी जाती है। वह बीमार है। एक सप्ताह पहले उसके पति व बेटों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने उन्हें समझाया, लेकिन वे नहीं माने।

पीड़िता ने थाने पर अपने पति व बेटों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि वह गांव में दर दर भटक रही है, लेकिन तहरीर देने के पांच दिन बाद भी पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की है। स्वजन उसे अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि महिला की तहरीर आने के बाद पुलिस को मौके पर भेजा था। महिला और उसके पति व बेटों में घरेलू विवाद चल रहा है। महिला व उसके स्वजन को समझाया है। महिला एक अलग कमरे में रहती है। विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी