हादसे में घोड़े की मौत, कार चालक घायल

बड़ौत-मेरठ मार्ग पर सोमवार की शाम हादसा हो गया। वाजिदपुर गांव के पास बड़ौत की ओर से तेज रफ्तार से जा रही कार ने वाजिदपुर से आ रहे घोड़ा तांगा को टक्कर मार दी। उसके बाद चालक कार को दौड़ा ले गया और वाजिदपुर गांव में दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और उसके बार कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। चालक फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 06:28 AM (IST)
हादसे में घोड़े की मौत, कार चालक घायल
हादसे में घोड़े की मौत, कार चालक घायल

बागपत, जेएनएन। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर सोमवार की शाम हादसा हो गया। वाजिदपुर गांव के पास बड़ौत की ओर से तेज रफ्तार से जा रही कार ने वाजिदपुर से आ रहे घोड़ा तांगा को टक्कर मार दी। उसके बाद चालक कार को दौड़ा ले गया और वाजिदपुर गांव में दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और उसके बार कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। चालक फरार हो गया। हादसा स्थल पर ही घोड़े की मौत हो गई जबकि घोड़ा मालिक अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि चालक का पता किया जा रहा है कार को कब्जे में ले लिया गया है।

chat bot
आपका साथी