धरा को संवारने को लगाए पौधे

दाहा : वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तीसरे दिन आजमपुर मुलसम वन क्षेत्र म

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 11:33 PM (IST)
धरा को संवारने को लगाए पौधे

दाहा : वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तीसरे दिन आजमपुर मुलसम वन क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगों को वन बचाने का संकल्प दिलाया गया।

ग्राम प्रधान कृष्णपाल ¨सह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान वन विभाग के लोग भी शामिल रहे। उन्होंने मिलकर वन क्षेत्र में करीब 265 पौधे रोपे और देखभाल का जिम्मा ग्राम प्रधान ने लिया। वन दरोगा राजपाल ¨सह ने कहा कि वनों को बचाना आज जरूरी हो गया है। जब तक फिजा नहीं संवरेगी तो प्रदूषण जानलेवा साबित होता रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य रोपें और उसकी देखभाल भी स्वयं करें।

उन्होंने कहा कि शीशम, सागौन, पंजी आदि पौधे रोपे गए हैं। उनका अभियान कई दिन से चल रहा है और तीसरे दिन आजमपुर मुलसम में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कंवरपाल ¨सह, मनोज कुमार, डायरेक्टर हरेंद्र, त्रिलोक ¨सह आदि शामिल थे

chat bot
आपका साथी