प्रदर्शनी में दिख रही भारतीय संस्कृति की झलक

संवाद सहयोगी, बागपत : नगर के राजकीय इंटर कालेज में मंगलवार को हस्तकला प्रदर्शनी लगाई हुई, जिसमें छात

By Edited By: Publish:Tue, 30 Sep 2014 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Sep 2014 06:22 PM (IST)
प्रदर्शनी में दिख रही भारतीय संस्कृति की झलक

संवाद सहयोगी, बागपत : नगर के राजकीय इंटर कालेज में मंगलवार को हस्तकला प्रदर्शनी लगाई हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात छात्राओं ने भारतीय संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। छात्राओं द्वारा तैयार की गई वस्तुएं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान प्रधानाचार्या ने कहा कि शैक्षिक पंचाग के अनुसार यह प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है। विद्यालयों में समय-समय पर इस प्रकार की प्रदर्शनी आयोजित होनी चाहिए। प्रदर्शनी में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवक्ता वंदना शर्मा, संतोष शर्मा, कविता, आशु, हुकुम सिंह, रेनू, नम्रता और सुमन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी