सुधरते नजर आए हालात, रोस्टर से खुलीं दुकानें

जेएनएन बदायूं लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होने के बाद पहली बार बाजार के हालात सुधरे स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:34 AM (IST)
सुधरते नजर आए हालात, रोस्टर से खुलीं दुकानें
सुधरते नजर आए हालात, रोस्टर से खुलीं दुकानें

जेएनएन, बदायूं: लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होने के बाद पहली बार बाजार के हालात सुधरे से नजर आए। मुख्य बाजार में बहुत कम भीड़ रही। लोग आसानी से बिना एक दूसरे से सटे खरीदारी करते रहे और गुजरते रहे। व्यापारियों की जागरुकता से रोस्टर के आधार पर दुकानें खोलने और और पुलिसकर्मियों की सख्ती की बदौलत बदलाव दिखा। साइकिल, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, प्रिटिग प्रेस, ड्राइक्लीनर्स की दुकानें खोली गईं।

लॉकडाउन होने के बाद भी व्यापारी रोस्टर न होने के बाद भी दुकानें खोल रहे थे। पुलिस भी जाम खुलवाने तक ही सीमित थी। गुरुवार को गांधी ग्राउंड चौराहे से लेकर छह सड़का तक दारोगा राजेश के साथ पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाया। रोस्टर के हिसाब से दुकानें खुलवाईं और सड़क पर वाहन खड़ा करके जाम लगवाने वाली बाइकों का चालान किया। इसके अलावा एक बाइक पर दो लोगों के चलने पर एक को उतरवाया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। छह सड़का पर शहर कोतवाल ओमकार सिंह तैनात रहे। पुलिसकर्मियों को निर्देश देते रहे और भीड़ न लगाने का आह्वान करते रहे। रोस्टर के आधार पर शुक्रवार को ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, चश्मों की दुकानें खुलेंगी।

व्यापारियों के बोल :

हर प्रकार के व्यापारी चाहते हैं कि कोरोना महामारी से देश को निजात मिले। इसके लिए वह रोस्टर से दुकान खोल रहे हैं।

- लवकेश व्यापारियों को भी रोस्टर की गंभीरता पता है। वह पालन करते रहे हैं लेकिन न समझ पाने वाले व्यापारियों को भी जिम्मेदारी निभानी होगी।

- राहुल वर्मा जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए रोस्टर के आधार पर ही प्रेस खोली जा रही है। नुकसान तो है लेकिन कोरोना से मुक्ति जरूरी है।

- मुकेश सिंह निर्धारित दिन पर ही दुकान खोल रहे हैं और समय का भी विशेष ध्यान रखते हैं। निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही दुकान बंद करना शुरु कर देते हैं।

- राज बहादुर

chat bot
आपका साथी