शव लेकर जा रही टाटा मैजिक पलटी, आठ की हालत गंभीर घायल

जागरण संवाददाता बलरामपुर (आजमगढ़) तेज रफ्तार टाटा मैजिक पलट जाने से उसमें सवार 10 ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 05:02 PM (IST)
शव लेकर जा रही टाटा मैजिक पलटी, आठ की हालत गंभीर घायल
शव लेकर जा रही टाटा मैजिक पलटी, आठ की हालत गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़) : तेज रफ्तार टाटा मैजिक पलट जाने से उसमें सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मैजिक सवार लोग बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार करने के दोहरीघाट के लिए जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कंधरापुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के बर्जी गांव की बुजुर्ग रामकली का शनिवार की देर रात निधन हो गया। स्वजन और गांव के लोग रविवार को दिन में 11 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट लेकर जा रहे थे। कंधरापुर से गाड़ी कुछ दूर कोहड़ी खुर्द के मोड़ पर पहुंचकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मची तो इलाकाई लोग भागकर मौके पर जा पहुंचे। हादसे में बर्जी गांव के महातम (45) पुत्र रामधारी, केवश प्रसाद (50) पुत्र पलटन, मोनू (22) पुत्र इंद्रदेव, झिनक (25) पुत्र नरायन, गणेश प्रसाद (30) पुत्र पांचू, रवि (27) पुत्र हरी, बीरू (15) पुत्र बिदु, बहादुर (35) पुत्र भगेलू समेत 10 लोग घायल हो गए। मैजिक दीपचंद चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। मंडलीय चिकित्सकालय के स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि 10 लोगों को चोटें आईं हैं। जिसमें दो लोगों का मामूली चोट लगने के बाद प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी