विद्यालयों को सैनिटाइज करवाने व 50 लाख के बीमा की मांग

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को मुकेरीगंज स्थित संगठन कार्यालय में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:39 PM (IST)
विद्यालयों को सैनिटाइज करवाने व 50 लाख के बीमा की मांग
विद्यालयों को सैनिटाइज करवाने व 50 लाख के बीमा की मांग

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को मुकेरीगंज स्थित संगठन कार्यालय में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हुई। इसमें विद्यालयों को सैनिटाइज करने तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों का 50-50 लाख का बीमा कराए जाने की मांग की गई। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा. जयशंकर मिश्र ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में अपने ही आदेशों का पालन नहीं करा पा रहे हैं। पूछने पर जो जवाब मिला वह नितान्त अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए लिखित दिया गया था। यदि उसका क्रियान्वयन 19 जुलाई तक नहीं होता है तो संगठन 20 जुलाई से डीआइओएस कार्यालय पर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह शुरू करेगा। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को खोल दिया गया है, समस्त अध्यापक, प्रधानाचार्य व कर्मचारी विद्यालयों पहुंच रहे हैं। लेकिन विद्यालयों को सैनिटाइज नहीं कराया गया। न ही अध्यापकों व कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिग हो पा रही है। प्रत्येक विद्यालय को सैनिटाइज तथा थर्मल स्क्रीनिग की व्यवस्था किया जाए। साथ ही प्रत्येक अध्यापक एवं कर्मचारी का कम से कम 50-50 लाख रुपये का बीमा किया जाए।

chat bot
आपका साथी