.. अब आपदा सेवा के लिए ही हिलेंगे बसों के पहिए

आजमगढ़ लॉक डाउन के कारण सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अब तक जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा बसों का संचालन कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा था लेकिन प्रबंध निदेशक द्वारा बसों के संचालन को रूर्ण रूप से बंद करने का निर्देश दिया गया है। सीमा सील होने के बाद सभी सेवाएं ठप कर दी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 05:31 PM (IST)
.. अब आपदा सेवा के लिए ही हिलेंगे बसों के पहिए
.. अब आपदा सेवा के लिए ही हिलेंगे बसों के पहिए

जासं, आजमगढ़ : लॉकडाउन के कारण सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अब तक जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग बसों का संचालन कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहा था लेकिन प्रबंध निदेशक ने बसों के संचालन को पूर्णरूपेण बंद करने का निर्देश दिया है। सीमा सील होने के बाद सभी सेवाएं ठप कर दी गई हैं।

प्रबंध निदेशक ने विभागीय पत्र में लॉकडाउन और सीलिग के बाद भी जिला प्रशासन की मांग पर रोडवेज की बसों को का संचालन किए जाने की बात संज्ञान में आने की बात कहते हुए तत्काल संचालन पूर्णरूप से बंद करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जिला प्रशासन के लिखित मांग पर आपातकाल में सिर्फ सुरक्षा बलों या आपदा से जुड़ी सामग्री को लाने एवं पहुंचाने के लिए ही बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रबंध निदेशक का पत्र मिला है। बसों का संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। दो बस आपातकाल में संचालन के लिए आरक्षित किया गया है। प्रशासन के लिखित आदेश पर ही बसों को छोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी