अधिक से अधिक किसानों की हो धान खरीद

जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़) कड़ाके की ठंड के बीच हो रही बारिश से क्रय केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 07:30 PM (IST)
अधिक से अधिक किसानों की हो धान खरीद
अधिक से अधिक किसानों की हो धान खरीद

जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़): कड़ाके की ठंड के बीच हो रही बारिश से क्रय केंद्रों पर पड़े धान की बोरियों को बचाना किसानों के लिए चुनौती बनी हुई है। शनिवार को हुई हल्की बारिश के बीच उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने हरैया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से धान खरीदने का निर्देश क्रय केंद्र प्रभारी दिनेश को दिया। कहा कि बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की जाए। एसडीएम ने विपणन केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार को ठीकेदारों के माध्यम से उठान भी कराने पर जोर दिया जाय। किसी तरह की समस्या हो तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।

chat bot
आपका साथी