50 लाख से बन रहा रेल कर्मचारियों का आवास

रेल कर्मचारियों के लिए 50 लाख की लागत से सठियांव रेलवे स्टेशन पर आवास का निर्माण कराया जा रहा है। इसे हर हाल में छह माह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 07:32 PM (IST)
50 लाख से बन रहा रेल कर्मचारियों का आवास
50 लाख से बन रहा रेल कर्मचारियों का आवास

जासं, अमिलो (आजमगढ़) : रेल कर्मचारियों के लिए 50 लाख की लागत से सठियांव रेलवे स्टेशन पर आवास का निर्माण कराया जा रहा है। इसे छह माह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने के साथ ही सभी प्लेटफार्मों का सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन सठियांव काफी पुरना स्टेशन है। यहां आवास की सुविधा तो थी लेकिन पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच गए थे। आवासों में कोई कर्मचारी रहने को तैयार नहीं था। इसके ²ष्टिगत कर्मचारियों को नए आवास का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पास होते ही आवास बनना शुरू हो गया। दोहरीकरण व विद्युतीकरण के साथ ही प्लेटफार्मों का सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। विकास की दौड़ में यह कार्य एक अहम भूमिका निभाएगा। आने वाले दिनों में यहां पर सभी ट्रेनों का ठहराव होगा और रेलवे यात्रियों की सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में मुख्य परियोजना निदेशक संतोष शुक्ला ने बताया कि प्लेटफार्म का विस्तार होने के साथ ही कर्मचारियों के लिए आठ आवास बनाए जा रहे हैं। प्रति आवास की लागत लगभग पांच लाख रुपये से अधिक आएगी।

chat bot
आपका साथी