फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने के लिए किसानों को किया प्रेरित

कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के तहत लालगंज के लफिया ग्रामसभा में एक दिवसीय कृषक जागरुकता कार्यक्रम व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:05 AM (IST)
फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने के लिए किसानों को किया प्रेरित
फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने के लिए किसानों को किया प्रेरित

जासं, लालगंज (आजमगढ़) : कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के तहत लालगंज के लफिया ग्रामसभा में एक दिवसीय कृषक जागरुकता कार्यक्रम व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र का प्रयोग कर फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के प्रोफेसर रामरतन सिंह ने किसान कल्याण एवं कृषक आय संवर्धन में कृषि विज्ञान केंद्र के महत्व को रेखांकित किया। केवीके के हेड डा. केएम सिंह ने फसल अवशेष परियोजना के बारे किसानों को जानकारी दी। साथ ही केंद्र पर संचालित अन्य गतिविधियों से अवगत कराया। जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने समस्त प्रतिभागियों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश चंद्र गुप्ता ने कृषि विभाग की योजनाओं व कृषकों को अनुमन्य सुविधाओं के बारे में बताया। जिला उद्यान अधिकारी बीके वर्मा ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरके सिंह, डा. रुद्र प्रताप सिंह, डा. रणधीर नायक, डा. एके यादव, राना पीयूष कुमार सिंह, डा. तेज प्रताप, रुपाली सिंह, उपमन्यु सिंह, प्रतीक सिंह ने भी कृषकों को विषयवार जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही किसानों को हैप्पी सीडर मशीन से गेहूं की बोआई का अवलोकन भी कराया। विभिन्न विकास खंड के कुल 300 से अधिक कृषकों ने प्रतिभाग किया। इनमें कालिका सिंह, अतुल सिंह, संतोष सिंह, अजीत सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र राय, मु. तारिक आदि रहे।

chat bot
आपका साथी