आरोपितों के साथ दुराचार पीड़िता का भी होगा डीएनए टेस्ट

सरायमीर थाना क्षेत्र में अगवा कर किशोरी के साथ किए गए सामूहिक दुराचार की घटना में शामिल आरोपितों के साथ पीड़िता का भी डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। डीएनए के लिए शुक्रवार को पुलिस ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 09:02 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 06:23 AM (IST)
आरोपितों के साथ दुराचार पीड़िता का भी होगा डीएनए टेस्ट
आरोपितों के साथ दुराचार पीड़िता का भी होगा डीएनए टेस्ट

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में अगवा कर किशोरी के साथ किए गए सामूहिक दुराचार की घटना में शामिल आरोपितों के साथ पीड़िता का भी डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। डीएनए के लिए शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता का ब्लड सैंपल लिया।

सरायमीर क्षेत्र की निवासी 16 वर्षीय किशोरी को रंगडीह बाजार के समीप से 19 सितंबर को स्कार्पियो सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया था। अगवा की गई किशोरी को असलहे से धमका कर उसे नशीला लड्डू खिला दिया और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। दुराचार के बाद पीड़ित किशोरी को आरोपित गांव के बाहर गाड़ी से नीचे फेंककर भाग गए थे। तीन दिन बाद पीड़ित किशोरी के पिता ने इस संबंध में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सरायमीर थाने पर तहरीर दी थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दूसरे दिन दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। एसपी ने दुराचार पीड़ित किशोरी के साथ आरोपितों का डीएनए टेस्ट कराने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर सरायमीर थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर ने जेल पहुंच कर आरोपित सिकंदर पुत्र हरिबंश व ऋषि कुमार जेल डाक्टर की मदद से ब्लड का सैंपल लिया। शुक्रवार को सरायमीर थानाध्यक्ष पीड़ित किशोरी को लेकर जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। महिला चिकित्सक की मदद से पीड़िता का भी ब्लड सैंपल हासिल किया। सरायमीर थानाध्यक्ष ने कहा कि तीनों का ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी