वाराणसी और गोरखपुर की तरह होगा विकास : निरहुआ

आजमगढ़ भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 08:22 PM (IST)
वाराणसी और गोरखपुर की तरह होगा विकास : निरहुआ
वाराणसी और गोरखपुर की तरह होगा विकास : निरहुआ

वाराणसी और गोरखपुर की तरह होगा विकास : निरहुआ

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि जिले का विकास वाराणसी और गोरखपुर की तरह सुनियोजित तरीके से होगा। सीएम खुद रिटर्न गिफ्ट देने के लिए अधिकारियों को जनपद में संचालित एक-एक योजनाओ को रफ्तार देने का आदेश दे चुके हैं। ठसाठस भीड़ देख कुछ ऐसा निहाल हुए कि बरबस बोल पड़े भइया मैं सांसद नहीं आपका सेवक हूं। इसके बाद तो नेहरू हाल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आजमगढ़ में विकास का इतिहास लिखा जाएगा और जिले की दसों सीट से साफ होगा सपा का पत्ता।

सांसद निरहुआ गुरुवार को खुद के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मैं आजमगढ़ की जनता और भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का कमल खिलाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उनकी मेहनत से कमल खिल पाया है। बनारस व गोरखपुर की तरह ही आजमगढ़ का विकास होगा। आजमगढ़ के रेल मार्ग का रूका हुआ कार्य अब होगा। वर्ष 2024 के चुनाव में जब हम आएंगे तो आपको यह विश्वास हो चुका होगा की आपने सही निर्णय लिया है। नरेन्द्र सिंह, ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा, सत्येंद्र राय, अरविंद जायसवाल, मंजू सरोज, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विनोद उपाध्याय, बृजेश यादव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी