पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने को चला अभियान

आजमगढ़ : पर्यावरण सुरक्षा अभियान के तहत शासन की मंशा के अनुरूप गुरुवार को नगरपालिका के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 11:09 PM (IST)
पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने को चला अभियान
पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने को चला अभियान

आजमगढ़ : पर्यावरण सुरक्षा अभियान के तहत शासन की मंशा के अनुरूप गुरुवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजपति के नेतृत्व में पालिका के समस्त पटल कर्मचारियों सहित पालीथिन के क्रय-विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया गया। पालीथिन व प्लास्टिक से निर्मित अन्य चीजों पर भी प्रतिबंध लगाने के लिए शासन की मंशानुरूप अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका के समस्त कर्मचारियों के साथ कस्बे के मुख्य बाजार की समस्त दुकानों पर पहुंचकर जांच किया। पालीथिन के उपयोग व प्लास्टिक के क्रय-विक्रय पर रोक लगाए जाने पर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्लास्टिक के उपयोग को तत्काल बंद कर दें। अन्यथा पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूले जाने के साथ ही सीधे एफआइआर की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही छह माह का कारावास हो सकता है। पालिका द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्थानीय बाजारों में हड़कंप मच गया। पालिका टीम को देख दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को छोड़ खिसकने लगे। टीम के सदस्यों में पालिका कर्मचारी राजन चौधरी, राम बच्चन, रामलाल, मोनू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी