व्यापारी सहित दो फांसी पर झूले

आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज कस्बे में कर्ज से परेशान व्यवसायी ने फांसी लगाकर जान दे

By Edited By: Publish:Thu, 30 Apr 2015 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 30 Apr 2015 05:27 PM (IST)
व्यापारी सहित दो फांसी पर झूले

आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज कस्बे में कर्ज से परेशान व्यवसायी ने फांसी लगाकर जान दे दी वहीं निजामाबाद क्षेत्र के चंदाभारी गांव में बेरोजगारी के चलते 25 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। दोनों घटनाओं की जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह हुई। दोनों मौतों से संबंधित परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों का मजमा लगा रहा। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर जिले के जफराबाद थाना अन्तर्गत माधोपट्टी गद्दीपुर ग्राम निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र लल्लन ने लगभग तीन वर्ष पूर्व दीदारगंज क्षेत्र के मार्टीनगंज कस्बे में ग्रिल व चैनलगेट बनाने का व्यवसाय शुरू किया। किराए पर लिये गये मकान के एक हिस्से में वर्कशाप का संचालन करता था, जबकि दूसरे हिस्से में वह रहता था। बुधवार की रात किसी समय उसने अपने कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई जब उसे दूध देने के लिए आये दुधिये ने रस्सी से लटकता शव देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के साले गुड्डू निवासी गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ने बताया कि मृतक अशोक व्यवसाय एवं परिजनों के कहने पर काफी लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज देने वालों का भुगतान न कर पाने पर वह इन दिनों काफी परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कड़ा कदम उठा लिया। मृतक छह भाइयों में पांचवें नम्बर पर तथा तीन बच्चे बताये गये हैं। सूचना पाकर सीओ फूलपुर एके ¨सह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें उसने माता-पिता व भाई के नाम पत्र लिखकर ¨जदगी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव में गुरुवार की सुबह छत में लगे पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटक रहे 25 वर्षीय युवक का शव देख मृतक के घर कोहराम मच गया। चंदाभारी ग्राम निवासी महेंद्र यादव का पुत्र रितेंद्र (25) पालीटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर इन दिनों बेरोजगारी झेल रहा था। बुधवार की रात वह भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव कमरे में लटकता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों एक बहन में सबसे बड़ा बताया गया है।

chat bot
आपका साथी