साहब! प्रधान ने गांव में कर दिया अंधेरा

संवाद सूत्र, सहायल(औरैया): सहार ब्लॉक के बरियारेमउ के मजरा पूर्वा भिखनी के ग्राम प्रधान रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 06:15 PM (IST)
साहब! प्रधान ने गांव में कर दिया अंधेरा
साहब! प्रधान ने गांव में कर दिया अंधेरा

संवाद सूत्र, सहायल(औरैया): सहार ब्लॉक के बरियारेमउ के मजरा पूर्वा भिखनी के ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव ने अपनी दबंगई से गांव में खंभे पर लगी सरकारी लाइटों को जबरन उतरवा लिया। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें डरा धमका दिया। गौरतलब है कि विवादों से प्रधान का पुराना नाता रहा है। ग्रामीण राजू, रामौतार, बड़े, संजीव, रामकुमार आदि ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि लाइटें उतर जाने से गांव में चारो तरफ अंधेरा हो गया है। रात के अंधेरे में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नित्यानंद तिवारी ने बताया कि जो लाइटें प्रधान ने खंभों से उतरवाई हैं उसकी शिकायत मिली है। प्रधान को दोबारा लाइटें लगवाने के लिए बोल दिया गया है। विकास को लेकर कई बार विवादों में रहे प्रधान

प्रधान राजेंद्र यादव विकास को लेकर कई बार विवादों में रहे हैं। चाहे वो इज्जतघर निर्माण को लेकर हुआ हो या मजरों में साफ-सफाई को लेकर। यहां के कई मजरों का हाल बद से बदतर है। नालियां टूटी पड़ी हैं तो कहीं सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल से लेकर जिले को उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

chat bot
आपका साथी