राजा भैया के विधायक बने 25 साल पूरे, होगा रजत जयंती समारोह

जागरण संवाददाता, औरैया: पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप ¨सह उर्फ राजा भैया के राजनीतिक जीवन के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 04:36 PM (IST)
राजा भैया के विधायक बने 25 साल पूरे, होगा रजत जयंती समारोह
राजा भैया के विधायक बने 25 साल पूरे, होगा रजत जयंती समारोह

जागरण संवाददाता, औरैया: पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप ¨सह उर्फ राजा भैया के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती समारोह मनाया जाएगा। समारोह 30 नवंबर को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। वहीं पर वह अपनी नई पार्टी का ऐलान भी करेंगे। नई पार्टी का नाम जनसत्ता होगा। रविवार को नई पार्टी गठन के लिए अपनों की नब्ज टटोलने पहुंचे प्रतापगढ़ से एमएलसी व राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप ¨सह ने यह जानकारी एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कुंडा से लगातार छह बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले रघुराज प्रताप ¨सह उर्फ राजा भैया 30 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में रजत जयंती समारोह आयोजित करने जा रहे हैं। कौशांबी के पूर्व सांसद व मंत्री शैलेन्द्र कुमार संयोजक और बाबागंज के निर्दलीय विधायक विनोद सरोज अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कल्याण ¨सह, राजनाथ ¨सह, रामप्रकाश गुप्ता, मुलायम ¨सह व अखिलेश यादव की सरकार में राजा भैया ने मंत्री रहते हुए देश की सेवा की है। इतना ही नहीं प्रदेश में बसपा सरकार के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जन आंदोलन भी चलाया। राजाभैया के सम्मान के लिए गठित आयोजन समिति ने समर्थकों व जनता से अगले कदम के लिए सुझाव मांगा था। जिस पर लाखों की संख्या में समर्थकों एवं शुभ¨चतकों ने राजा भैया के नेतृत्व में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का सुझाव दिया था। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दल बनाने का कानूनी कदम उठा लिया गया है। पार्टी का ऐलान 30 नवंबर को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र मिलने के बाद किया जाएगा। वार्ता के दौरान राजेंद्र ¨सह राजावत, रवि राजावत, अवधेश नारायण ¨सह, र¨वद्र प्रताप ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी