संयुक्त चे¨कग अभियान में आठ ट्रक सीज

संवाद सहयोगी, अजीतमल: प्रशासन द्वारा चलाए गए चे¨कग अभियान में ओवरलोड व बिना रायल्टी के निकल र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 10:44 PM (IST)
संयुक्त चे¨कग अभियान में आठ ट्रक सीज
संयुक्त चे¨कग अभियान में आठ ट्रक सीज

संवाद सहयोगी, अजीतमल: प्रशासन द्वारा चलाए गए चे¨कग अभियान में ओवरलोड व बिना रायल्टी के निकल रहे मौरंग ट्रकों की धर पकड़ की गई। जिसमें आठ ट्रकों को सीज किया गया है।

जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में टोल प्लाजा अनंतराम के पास तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, पुलिस क्षेत्राधिकारी लालता प्रसाद शुक्ला, कोतवाली निरीक्षक बलिराज शाही, व खनन निरीक्षक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से चे¨कग अभियान चलाया। एक साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई औचक चे¨कग से हड़कंप मच गया। रविवार की रात प्रशासनिक अधिकारियों ने टोल प्लाजा के पास वाहनों की चे¨कग शुरू कर दी। विशेष तौर पर अवैध खनन पर निगाह रही। रॉयल्टी से अधिक, ओवरलोड, व बिना रॉयल्टी अवैध रूप से खनन कर मौरंग ले जा रहे आठ ट्रकों को पकड़ लिया। कोतवाली निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया आठ ट्रकों को पकड़कर सीज किया गया है। ये ओवरलोड, रॉयल्टी से अधिक, अवैध रूप से खनन कर ले जा रहे थे।

ज्ञात हो कि जालौन की ओर से आने वाले अवैध खनन वाहन मुख्य रूप से तीन रास्ते चुनते हैं। जालौन जनपद से औरैया शहर होते हुए, जनपद के अयाना थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश कर अयाना-मुरादगंज मार्ग व जुहीखा-भीखेपुर मार्ग होते हुए अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। फिर क्षेत्र के हाईवे (एन एच 19) पर आकर टोल प्लाजा पार कर पड़ोसी जनपद इटावा, ़िफरो•ाबाद, व मैनपुरी जनपद तक चले जाते हैं।

chat bot
आपका साथी