अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, शक की सुी पति पर

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमानंद आश्रम के निकट नई बस्ती में बीती रात हुई ल

By Edited By: Publish:Thu, 23 Jul 2015 01:04 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2015 01:04 AM (IST)
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, शक की सुी पति पर

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमानंद आश्रम के निकट नई बस्ती में बीती रात हुई लूट के दौरान महिला की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। मृतका के देवर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि पुलिस मानकर चल रही है कि हत्या मृतका के पति द्वारा ही की गई है। सूत्रों की मानें तो इस बात की पुष्टि के लिए पुलिस को अहम सुराग भी मिले हैं।

मालूम हो कि बीती रात मोहल्ला निवासी उमा देवी पत्नी विष्णु कांत दुबे की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। रात करीब पौने 11 बजे उसका पति घर आया तो महिला का शव घर के कमरे में पड़ा मिला था। सारा सामान घर में बिखरा हुआ था। महिला के पति ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि लूट के दौरान बदमाशों ने उसके पति की हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के देवर लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप पंजीकृत कराया है। हालांकि पुलिस को अभी भी मृतका के पति विष्णुकांत पर ही शक है। उसे हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस के सूत्रों की माने तो पुलिस की पूछताछ के आगे विष्णुकांत टूट भी गया है और उसने इकबाल कर लिया है कि मामूली बात को लेकर हुई मारपीट के दौरान उसने गला दबा दिया। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। हालांकि पुलिस अभी पत्ते नहीं खोल रही है, लेकिन हिरासत में लिए गए विष्णुकांत को लॉकअप में रखा गया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। कोतवाल विक्रमाजीत ¨सह ने बताया कि पुलिस खुलासे के एकदम करीब पहुंच चुकी है। 24 घंटे के अंदर राज फॉस कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी