लोस चुनाव की तैयारियां करें कार्यकर्ता

अमरोहा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने कहा संगठन को मजबूत कर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM (IST)
लोस चुनाव की तैयारियां करें कार्यकर्ता
लोस चुनाव की तैयारियां करें कार्यकर्ता

अमरोहा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने कहा संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। 23 मार्च को बूथ स्तर पर होने वाले कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को सफल बनाएं।

वह मुहल्ला कोट में पालिकाध्यक्ष शशि जैन के आवास पर नगर इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा नगर में होने वाली मासिक बैठक बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी। जिस बूथ अध्यक्ष की बूथ कमेटियां पूरी नहीं हैं वह अपनी बूथ कमेटियों का सत्यापन कर पूरी करें।

उन्होंने कहा प्रदेश आह्वान पर छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम बूथ स्तर पर तथा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास। इसी नारे पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। उन्होंने मिशन 2019 को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह पार्टी को मजबूत करें। बैठक में राकेश वर्मा, मुकेश सक्सेना, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतुल कुमार जैन, डॉ. केएस. सैनी, विजय ¨सह पंवार, सतीश अरोड़ा, चेतन गुप्ता, आशा आर्या,राजेश आर्य, एनके गर्ग, बाबूराम सैनी, शक्ति कुमार अग्रवाल, रामचंद्र रघुवंशी, गदीर नकवी, यूसुफ टाइगर, मनोज जोशी, पुष्कर लाल गुप्ता, रमेश कलाल, हरकेश प्रजापति, जेपी मौर्य, विकास टंडन, वीर अभिमन्यु, धीरज खुराना, रंजीत मदान, गौरव ¨सह, प्रेम ¨सह सैनी, श्याम रजा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी