केंद्र सरकार के आम बजट से नई सौगात की उम्मीद

अमरोहा केंद्रीय सरकार के बजट पर सभी वर्गो के बुजुर्गो से लेकर युवाओं तक नजरें टिकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jul 2019 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2019 11:24 PM (IST)
केंद्र सरकार के आम बजट से नई सौगात की उम्मीद
केंद्र सरकार के आम बजट से नई सौगात की उम्मीद

अमरोहा : केंद्रीय सरकार के पांच जुलाई को पेश होने वाले बजट पर सभी वर्गो के बुजुर्गो से लेकर युवाओं तक नजरें टिकी हैं और सभी को उम्मीद है कि बजट सभी के लिए कुछ न कुछ नई सौगात लेकर आएगा। वहीं दैनिक रेल यात्रियों में भी केंद्र सरकार के बजट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में चुनाव जीतने पर देश की जनता से विभिन्न प्रकार के वादे किए थे। देश की जनता ने प्रचंड बहुमत से फिर सत्ता सौंपी। नरेंद्र मोदी को एक फिर भारत का प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब देश की जनता की निगाह पांच जुलाई को पेश होने वाले बजट पर टिकी हुई हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गो तक बेसब्री से पांच जुलाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें आशा है कि प्रधानमंत्री आम बजट में सभी का ख्याल रखेंगे। घरेलू चीजें जीएसटी से मुक्त हो सकती हैं। पेट्रोल और डीजल पर जीएसटी लग सकती हैं। लिहाजा तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। रोजमर्रा की उपयोग में होने वाली घरेलू चीजों पर भी जीएसटी है। इससे आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त हैं। व्यापारी भी परेशान हैं। सरकार घरेलू चीजों को जीएसटी को मुक्त कर दे तो इससे आम आदमी को राहत मिलेगी। पांच जुलाई को पेश होने वाले आम बजट में सरकार सभी वर्गो का ख्याल रखेंगे।

समर अब्बास, दैनिक रेल यात्री। केंद्र सरकार ने 2.5 लाख रुपये तक आय वालों को आयकर से मुक्त कर रखा है। सरकार को पांच लाख रुपये तक आयकर से मुक्त करना चाहिए। इससे सभी वर्गो का फायदा होगा। उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पांच जुलाई को सभी का ध्यान रखकर बजट पेश करेंगे।

अभिषेक शर्मा, दैनिक रेल यात्री, अमरोहा। सरकार को घरेलू चीजों की बजाय पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लगानी चाहिए। इससे तेल सस्ता मिलेगा। जिससे किसानों व अन्य लोगों को फायदा मिलेगा। किराया कम होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। पेश होने वाले आम बजट में हर वर्ग का लाभ होने की उम्मीद है।

हैदर अली, दैनिक रेल यात्री, अमरोहा। जीएसटी से आम आदमी से लेकर व्यापारी तक परेशान है। सभी के कारोबार ठप हो गए। जीएसटी की मार गरीब से लेकर सभी लोगों पर पड़ रही है। हमें उम्मीद है कि पांच जुलाई को पेश होने वाले आम बजट में प्रधानमंत्री छोटी-मोटी चीजों पर जीएसटी घटाकर लोगों को राहत देंगे।

मुहम्मद अहमद जैदी, दैनिक रेल यात्री, अमरोहा।

chat bot
आपका साथी