केक लूट व हंगामे के बीच मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, अमरोहा: बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने पहुचे कार्यकर्ता उस समय उग्र हो जब केक काटा जा रहा था। केक को लेकर छीना झपटी हो गई। कुर्सियां फेंक दी गई। कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। बाहरी प्रत्याशी की संभावनाओं को लेकर नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 11:19 PM (IST)
केक लूट व हंगामे के बीच मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन
केक लूट व हंगामे के बीच मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

अमरोहा: बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने पहुंचे कार्यकर्ता केक कटते ही उस पर झपट पड़े। केक को लेकर छीनाझपटी शुरू होते ही कुछ ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की अटकलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

मंगलवार को बाइपास रोड स्थित एक बैंकवेट हॉल में बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे। मुख्य अतिथि जोन प्रभारी राजकुमार गौतम समेत कई का संबोधन हुआ। इसके बाद जब केक काटने की बारी आई तो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंच की तरफ आ गए। इस दौरान धक्कामुक्की शुरू हो गई। जैसे तैसे केक कटा तो केक लूटने के लिए होड़ मच गई। कार्यकर्ता एक दूसरे को धकियाते हुए मंच की तरफ आ गए। इससे अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते केक लुट गया। इससे नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।

इसी दौरान कई कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी की संभावना को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि अमरोहा सीट पर बाहरी के बजाय यहीं रहने वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जाए। पदाधिकारियों ने जैसे तैसे मामला शांत कराया। इस बारे में बसपा जिलाध्यक्ष रामौतार ¨सह का कहना है कि आयोजन संपन्न होने व मुख्य अतिथि के निकल जाने के बाद कुछ लोगों ने हंगामा किया था। कहा हंगामा करने वाले बाहरी लोग थे जो कार्यक्रम को बिगाड़ना चाहते थे।

chat bot
आपका साथी