संघों में निर्विरोध चुने गए सभापति-उप सभापति

अमरोहा : सहकारी संघ के सभापति और उप सभापति का चुनाव आम सहमति से हो गया। जोया और अमर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Feb 2018 01:06 AM (IST) Updated:Sun, 18 Feb 2018 01:06 AM (IST)
संघों में निर्विरोध चुने गए सभापति-उप सभापति
संघों में निर्विरोध चुने गए सभापति-उप सभापति

अमरोहा : सहकारी संघ के सभापति और उप सभापति का चुनाव आम सहमति से हो गया। जोया और अमरोहा विकास खंड के सहकारी संघों में सभापति व उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित हो गये। कहीं पर भी मतदान कराने की स्थित नहीं बनी।

शनिवार को जनपद के 19 सहकारी संघों में सभापति, उप सभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले सदस्यों का चुनाव होना था। तहसील क्षेत्र के अमरोहा व जोया विकास खंड में आठ सहकारी संघ हैं। जहां निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करायी गयी। अमरोहा विकास खंड में सहकारी संघ जमनाखास, अमरोहा, नौगावां व रतनपुर तथा जोया विकास खंड में सहकारी संघ कैलसा, जोया, रजबपुर व बुढ़नपुर में सभापति व उप सभापति का चुनाव संपन्न हुआ। आठों सहकारी संघ में कहीं पर भी मतदान कराने की स्थिति नहीं बनी। सभी स्थानों पर एक-एक नामांकन होने से सभापति व उप सभापति का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अन्य समितियों को भेजे जाने वाले सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कामेंद्र ¨सह ने बताया कि सहकारी संघों पर सभापति व उप सभापति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अमरोहा व जोया विकास खंड में सभी संघों पर सभापति व उप सभापति का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

सहकारी संघ का नाम सभापति उप सभापति

जोया महकार ¨सह अमित कुमार

बुढ़नपुर निशा वर्मा कुनाल पंवार

रजबपुर चंद्रवीर ¨सह राकेश ¨सह

जमनाखास सुभाष ऊषा देवी

अमरोहा सुषमा देवी होमपाल ¨सह

कैलसा सोमपाली बलराम ¨सह

नौगावां मुकेश देवी वीर ¨सह

रतनपुर पुखराज ¨सह होशियार ¨सह

निर्विरोध चुने जाने पर जताया हर्ष

जोया: शनिवार को सहकारी संघ बुढ़नपुर में भाजपा समर्पित प्रत्याशी निशा वर्मा के निर्विरोध सभापति चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया। सहकारी समिति पलौला के चेयरमैन मदन कुमार वर्मा ने कहा निशा वर्मा निस्वार्थ होकर सहकारी संघ के क्षेत्र में सेवा करेंगी। संघ को भ्रष्टाचार मुक्त कर किसानों के हित में कार्य करेंगी। इस अवसर पर भरत ¨सह, नितिन गुप्ता, संजीव कुमार, विनोद कुमार, अर¨वद कुमार, सायरा बानो, बृजपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी