कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने दिए 10 हजार मास्क

अमरोहा कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने भाजपा जिला कार्यालय पर 10 हजार मास्क भिजवाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 11:31 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने दिए 10 हजार मास्क
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने दिए 10 हजार मास्क

अमरोहा: कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने भाजपा जिला कार्यालय पर 10 हजार मास्क भिजवाए हैं ताकि कार्यकर्ता आमजन को मास्क वितरित कर सकें।

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों के लिए लगातार मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कराया जा रहा है। हाईवे पर प्रवासी श्रमिकों के लिए रसोई का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय के लिए 10 हजार मास्क भेजे हैं। उनके कैंप कार्यालय से रामवीर गुर्जर ने यह मास्क जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी को सौंपे ताकि मास्क का वितरण आमजन के लिए किया जा सके। इस मौके पर पूरन सिंह सैनी, नीरज चौहान, गौरव चौहान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी