संगठन के बल पर रोकेंगे लाल फीताशाही : अनिल

मंडी धनौरा : व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल जैन ने कहा किसी अधिकारी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Oct 2017 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 16 Oct 2017 10:51 PM (IST)
संगठन के बल पर रोकेंगे लाल फीताशाही : अनिल
संगठन के बल पर रोकेंगे लाल फीताशाही : अनिल

मंडी धनौरा : व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल जैन ने कहा किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा। संगठन की शक्ति से लाल फीता शाही की मनमानी नहीं होने देंगे।

वह व्यापारी सुरक्षा फोरम के कार्यकर्ताओं की बैठक को नगर कार्यालय पर संबोधित कर रहे थे। कहा व्यापारियों को अपने हितों की रक्षा के लिए संगठित होना आवश्यक है। सर्वसम्मति से अजय गोयल को नगर अध्यक्ष, अमित अग्रवाल को सचिव, कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष, गोरव गोयल को युवा अध्यक्ष, गौरव अग्रवाल को उड़न दस्ता प्रभारी मनोनीत किया।

नवमनोनीत टीम को बधाई देते हुए शीघ्र सदस्यता अभियान चलाने व संगठन पर बल दिया। इस अवसर पर विनीत गर्ग, सुभाष जैन, गितेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, विपिन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अंकित, नीरज, भोले जैन, राजीव, हिमाशु, प्रदीप, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी