स्मृति एक दिनी दौरे पर आज, तैयारियां पूरी

अमेठी केंद्रीय वस्त्र एवं महिला बाल विकास मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी एक दिवसीय दौरे पर सा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 12:01 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 06:02 AM (IST)
स्मृति एक दिनी दौरे पर आज, तैयारियां पूरी
स्मृति एक दिनी दौरे पर आज, तैयारियां पूरी

अमेठी : केंद्रीय वस्त्र एवं महिला बाल विकास मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र आ रही हैं। बीच में दो बार कार्यक्रम स्थगित होने के के बाद सोमवार सुबह स्थानीय सांसद जिले के फुरसतगंज सीएचसी में बने रोगी आश्रम स्थल के शुभारंभ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत करेंगी। जिला प्रशासन ने सांसद के आगमन के पूर्व सभी तैयारियों के पूर्ण होने का दावा किया है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री लखनऊ के रास्ते फुरसतगंज पहुंचेगी। सुबह साढ़े नौ बजे फुरसतगंज सीएचसी में में बने रोगी आश्रय स्थल का लोकार्पण करेंगी। साढ़े दस बजे गौरीगंज में नवनिर्मित रैन बसेरा का शुभारंभ करेंगी और 11 बजे जिला अस्पताल में अटल संसदीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ, साढे 11 बजे रोगी आश्रय स्थल का लोकार्पण करने के बाद केंद्रीय मंत्री शाहगढ़ के लिए रवाना होगी। शाहगढ़ में 12 बजे दोपहर में किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण करेंगी। एक बजे मुसाफिरखाना सीएचसी में रोगी अश्रय स्थल का लोकार्पण करने के बाद अमेठी नगर के लिए रवाना होगी। दो बजे अमेठी में राजेश मशाला की फैक्ट्री में कंबल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। तीन बजे कुशल बनो योग्य बनो कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ करेंगी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहाकि केंद्रीय मंत्री के आगमन से जुड़ी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

chat bot
आपका साथी