सभी वर्गो के लिए काम कर रही भाजपा सरकार

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चल रहे सेवा सप्ताह के तहत भेटुआ में साफ-सफाई हुई। विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने भी शारदन धाम में साफ-सफाई की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:06 AM (IST)
सभी वर्गो के लिए काम कर रही भाजपा सरकार
सभी वर्गो के लिए काम कर रही भाजपा सरकार

अमेठी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के चौथे दिन विधायक प्रतिनिधि ने भेटुआ के बरतली गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया। पीएम के जन्मदिन पर सात दिनों तक विधानसभा में सेवा सप्ताह आयोजित हो रहा है। विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने शारदन धाम में साफ-सफाई की। इसके बाद भेटुआ विकास खण्ड मुख्यालय पर पौधरोपण किया। विकास खंड के बरतला गांव स्थित स्वामी परमहंस साधना परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साफ-सफाई के साथ-साथ परिसर में पौधरोपण किया गया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री जिस तरह से देश को आर्थिक, सामाजिक आदि रूपों में मजबूत बनाने में लगे है। ऐसे में हम सबका दायित्व है कि उसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो जो कार्य अन्य सरकारों ने 60 सालो में नहीं किया था। वह छह सालों में देश के पीएम ने कर दिखाया। सभी वर्गों के लिए सरकार काम कर रही है। इस मौके पर डॉ. स्वामी प्रसाद मिश्र, बृजेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष भेटुआ जय प्रकाश तिवारी, सन्त दीन तिवारी, दयानन्द तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, अशोक सिंह फौजी, राम प्रताप तिवारी, मिथिलेश तिवारी, प्रवीण पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी