भीटी कस्बे को सांसद ने दी नौ करोड़ की सौगात

क्त्रह्य 9 ष्ह्मश्रह्मद्गह्य द्दद्ब1द्गठ्ठ द्घश्रह्म ह्मश्रड्डस्त्रह्य क्त्रह्य 9 ष्ह्मश्रह्मद्गह्य द्दद्ब1द्गठ्ठ द्घश्रह्म ह्मश्रड्डस्त्रह्य क्त्रह्य 9 ष्ह्मश्रह्मद्गह्य द्दद्ब1द्गठ्ठ द्घश्रह्म ह्मश्रड्डस्त्रह्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 11:38 PM (IST)
भीटी कस्बे को सांसद ने दी नौ करोड़ की सौगात
भीटी कस्बे को सांसद ने दी नौ करोड़ की सौगात

अंबेडकरनगर : सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने भीटी कस्बावासियों को नौ करोड़ रुपये की सौगात दी है। इसके तहत कस्बे को जाम व कीचड़ से निजात मिलेगी। भीटी तहसील प्रांगण में समारोह पूर्वक बहुप्रतीक्षित चनहा चौराहे से ब्लॉक तिराहा वाया भीटी कस्बा तक करीब पांच किलोमीटर लंबी दो लेन की सड़क का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।

सांसद ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश में 55 वर्षों में जितना विकास हुआ उससे कई गुना विकास 55 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। इसका एहसास देश की जनता की जुबान पर देखा जा सकता है। कस्बे के लोग वर्षभर जाम व कीचड़ की समस्या से जूझते रहते हैं। इसे लेकर राहगीरों में अक्सर विवाद होता रहता है। समस्या के स्थाई निराकरण के लिए क्षेत्रीय लोगों ने सांसद से गत दिनों मांग किया था। समस्या को संज्ञान लेते हुए सांसद ने लोगों को तत्समय आश्वासन दिया था। सांसद ने सात मीटर चौड़े तथा 4.750 किलोमीटर लंबी दो लेन सड़क का तोहफा तहसील मुख्यालय के निवासियों को दिया है। इसके अलावा आबादी क्षेत्र में भीटी कस्बे से ब्लॉक तिराहे तक नाला निर्माण कराया जाएगा। इसकी कुल लागत आठ करोड़ 98 लाख रुपये है।

सड़क निर्माण की जिम्मेदारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। सांसद प्रतिनिधि राजमणि ¨सह, सत्येंद्र पांडेय, राम पूजन दुबे, देवेंद्र ¨सह, अयोध्या प्रसाद, दिलीप मिश्र, कौशलेंद्र निराला, बृजेश गिरी, भीटी तहसील के बार अध्यक्ष सत्यप्रकाश शुक्ल, आनंद श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शंकर्षण लाल, सहायक अभियंता हरिकृष्णा, अवर अभियंता एवं लोक निर्माण विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलदीप ¨सह व संचालन सत्येंद्र पांडेय ने किया।

chat bot
आपका साथी