टीकाकरण केंद्रों से अनुपस्थित मिली आशाओं से मांगा स्पष्टीकरण

डीपीओ दिनेश कुमार मिश्र व सीडीपीओ बलराम सिंह ने कटेहरी ब्लाक के टीका केंद्र का दौरा किया। जिसमें लापरवाही मिली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 10:01 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 10:01 PM (IST)
टीकाकरण केंद्रों से अनुपस्थित मिली आशाओं से मांगा स्पष्टीकरण
टीकाकरण केंद्रों से अनुपस्थित मिली आशाओं से मांगा स्पष्टीकरण

अंबेडकरनगर : डीपीओ दिनेश कुमार मिश्र व सीडीपीओ बलराम सिंह ने कटेहरी ब्लाक के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो आशा कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बैजपुर में आशा सुनीता देवी, शिवपुर में आशा सरोज अनुपस्थित रहीं। एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला सिंह व सहायिका टीकाकरण करती मिलीं। डीपीओ ने कोटेदार सूरज यादव से लाभार्थियों की सूची को प्राथमिक विद्यालय की सूची से मिलान कर लाभार्थियों के व्यक्तिगत फोन से टीकाकरण की जानकारी ली।

प्राथमिक विद्यालय चिऊंटीपारा केंद्र पर एएनम शिवकुमारी के साथ दीपमाला, रुचि वर्मा, सीएचओ रंजना सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार वर्मा, शिक्षक सज्जन उपाध्याय उपस्थित रहे। डीपीओ ने यहां सूची का मिलान कर लोगों को दोनों डोज और बूस्टर डोज लगवाने का आह्वान किया। यहां 15 से 17 आयु वर्ग के छह बच्चों को प्रथम, 14 को द्वितीय डोज, चार लोगों को बूस्टर डोज लगना पाया गया। शिवपुर प्रथम, पहितीपुर प्रथम केंद्र पर उर्मिला शुक्ला, कार्यकर्ता नीरजा पांडेय, सहायिका कमला देवी उपस्थित तथा आशा सरोज अनुपस्थित मिली। मरथुआ सरैया में एएनएम ऊषा कुमारी, कार्यकर्ता रामावती वर्मा, सहायिका कांती देवी, कृष्णावती, दुर्गावती उपस्थित रहीं। यहां 12 लोगों को बूस्टर डोज, 15 से 17 वर्ष के 20 बच्चों को प्रथम तथा 35 लोगों बूस्टर डोज लगना पाया गया। पहितीपुर प्रथम पर 15 से 17 वर्ष के 40 बच्चों को टीका लगाया। यहां तीन लोगों को प्रथम, 22 लोगों को द्वितीय तथा 18 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया था। जिला कार्यक्रमाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण में प्रगति है, अभी और प्रयास की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी