भूमि विवाद में महिला पर किया हमला

अंबेडकरनगर : दूसरे की भूमि पर जबरन बो¨रग कराकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसका

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 10:08 PM (IST)
भूमि विवाद में महिला पर किया हमला
भूमि विवाद में महिला पर किया हमला

अंबेडकरनगर : दूसरे की भूमि पर जबरन बो¨रग कराकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसका विरोध करने पहुंची महिला पर विपक्षियों ने हमला बोल दिया। इस बीच भाग कर महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बो¨रग करने से रोक दिया। पुलिस के वापस लौटते ही दोबारा कब्जा करने लगे। महिला के पति ने ग्राम प्रधान समेत अन्य पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर नंदापुर गांव की है। गांव निवासी मयाराम पुत्र राम जियावन का इसी गांव में भूमि स्थित है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह नौ बजे अपने साथियों के साथ पहुंचे विपक्षियों ने भूमि पर बो¨रग का कार्य शुरू करा दिया। मयाराम की पत्नी ने विरोध जताया तो विपक्षियों उसे मारने को दौड़ा लिया। पुलिस पूरे मामले की जानकारी कर वापस लौट गई। पुलिस के वापस लौटते ही विपक्षी फिर से बो¨रग कराकर भूमि पर कब्जा करने लगे। मयाराम ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी